फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने उठाई मांग, कमलेश तिवारी पर चले देशद्रोह का मुकदमा

Tue, 08 Dec 2015 12:40 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्ताखे रसूल के विरोध में सोमवार को जामा मस्जिद में जलसा आयोजित किया गया। जलसे को खिताब करते मुफ्ती अफ्फान ने कहा कि मुसलमान अपना सब कुछ कुर्बान कर सकता है लेकिन हुजूर की शान में गुस्ताखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। मुसलमानों को कमजोर व बदनाम करने की साजिश की जा रही है। इसके खिलाफ मुसलमान एकजुट हैं। कहा, जब से देश में मोदी की सरकार बनी है मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन


 लेकिन, इन सबसे मुसलमानों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते कहा कि सरकार कमलेश के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा चलाए। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की मांग की। शहर इमाम मौलाना तारिक हसन ने कहा कि पिछले दो साल से देश में नफरत के बीज बोए जा रहे हैं। जुल्म करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

सरकार अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ाई से पेश आए। इसके बाद तमाम मुसलमान हाथों में कमलेश तिवारी को फांसी देने के बैनर और तख्तियां लेकर सड़क पर उतर आए। जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस नल चौराहा पहुंचा, यहां कमलेश तिवारी का पुतला फूंका गया। इसके बाद जुलूस खारी कुआं, नौबत खाना, हक्कानी, सट्टी होता हुआ जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


 इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम महमूद आलम व एएसपी विजय गौतम को सौंपा गया। मुफ्ती मुंसिफ, मुफ्ती हमजा, चेयरमैन अफसर परवेज, मौलाना अमीनुद्दीन, हाफिज फरमान, फहीम शाहनवाज, मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष हाजी खुर्शीद अनवर, असलम उस्मानी, मौलाना इस्माईल, नासिर फारूकी, खालिद सिद्दीकी, मरगूब सिद्दीकी, कमर नकवी, मंसूर एडवोकेट समेत तमाम लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाजा से पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें