फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मस्थल में मांस फेंकने का खुलासा हो

Fri, 04 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात  थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा के तमाम ग्रामीण बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि, 26 नवंबर की रात धर्मस्थल में असामाजिक तत्वों ने मांस फेंका था। इसे लेकर जहां धर्म विशेष के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची, वहीं रोष भी उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन


 बावजूद इसके संयम का परिचय देते हुए माहौल को गरमाने से रोका गया। अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना देकर तनाव की स्थिति को उत्पन्न होने से रोका गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की, लेकिन खुलासा आज तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि घटना का खुलासा न होने से धर्म विशेष के लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने घटना का खुलासा करने और आरोपियों को तत्काल जेल भेजने की मांग भी की। इस दौरान उन्होंने यहां प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें