फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों ने बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा के अप्रैल महीने से मानदेय न मिलने के विरोध में धनौरा सब डिवीजन के संविदा बिजली कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बिजलीघर पर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दीपावली से पहले मानदेय नहीं दिए जाने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


धनौरा सब डिवीजन के तहत आने वाले भगवानपुर, मूंढाखादर, आजमपुर, चुचैला कलां, मलेशिया, बछरायूं व धनौरा बिजलीघर पर काम करने वाले संविदा कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को बिजलीघर धनौरा पर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी बिजलीकर्मियों का आरोप था कि उनको पिछले छह माह से मानदेय नहीं दिया गया है। मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक समस्या पैदा हो गई है।

कई बार लिखित अनुरोध किए जाने के बाद भी उन्हें मानदेय नहीं दिया गया है। कर्मचारियों ने दीपावली से पहले मानदेय नहीं दिए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर दिलशाद, हुकम सिंह, तरुण शर्मा, सुमित कुमार, कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें