फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवसागर से पार होने को रोजाना गीता के श्लोक पढ़ें

Tue, 22 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता जयंती पर श्रीराधा कृष्ण सेवा समिति की ओर से आयोजित संकीर्तन में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का बखान किया गया। वक्ताओं ने भवसागर से पार जाने के लिए गीता के श्लोकों के पाठ करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सोमवार को गीता जयंती पर आवास विकास प्रथम में संकीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्घालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के अमृत वचनों से परिपूर्ण गीता भेंट की।

समिति अध्यक्ष अंबरीश कुमार वर्मा ने कहा कि आठ साल से लगातार संकीर्तन और गीता वितरण कार्य जारी है। अध्यक्ष ने कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण के अर्जुन को दिए गए उपदेशों का वर्णन किया। अपनों को देख मोह में फंसे अर्जुन को विराट रूप दिखाने का प्रसंग सुनाया।

योगीराज भगवान श्रीकृष्ण की महिमा सुनाते हुए कहा कि उनके कहे गए वचन वैतरणी के समान है, जिसमें डुबकी लगाकर मनुष्य भवसागर से पार हो सकता है। इसलिए मनुष्य को रोजाना गीता के कम से कम दो श्लोक पढ़ने चाहिए।
विज्ञापन


मार्मिक प्रसंग सुन श्रद्घालु भाव विभोर हो गए। राजीव चौहान, नरेश चौहान, सतीश शर्मा, पारुल गुप्ता, शकुंतला, पूनम समेत बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने धार्मिक लाभ कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें