फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार के लिए जुटाया समर्थन

Mon, 22 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों भी गिनाई। उन्होंने एमएलसी चुनाव में सपा उम्मीदवार परवेज अली के लिए समर्थन मांगा।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर की पहल पर रविवार को अब्दुला इंटर कालेज के मैदानपर आयोजित सपा के पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में ग्राम प्रधान, पूर्व बीडीसी सदस्य, नगर पालिका व नगर पंचायत के सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों को भी बुलाया गया था।

इसमें कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने एमएलसी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। कहा कि जनता जानती है कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री प्रदेश का कितना विकास कर रहे हैं। इतना विकास देश के दूसरे सूबों में भी नहीं हुआ। सपा सरकार हर मामले में जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। उम्मीदवार को भी ताकीद किया कि जनता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि पार्टी ने जो उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन


उसका पूरा सहयोग किया जाएगा और दोनों ब्लाकों में रिकार्ड मत दिलवाए जाएंगे। कहा, भाजपा ने इज्जत बचाने को उम्मीदवार उतारा है। सपा की सरकार में हसनपुर विधान सभा में तमाम विकास कार्य कराए।

जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। दूसरी सरकारों में इतने काम नहीं हुए। ग्राम प्रधान और पूर्व बीडीसी सदस्य से स्व्यं वोट देने के साथ ही अन्य सदस्यों से भी वोट दिलवाने को कहा। पंचायत की अध्यक्षता लायक सिंह गुर्जर ने की और संचालन अकील अहमद ने किया।

 पूर्व राज्यमंत्री जगराम सिंह, जिला अध्यक्ष विजयपाल सैनी, नदीम चौधरी,हसनपुर ब्लाक प्रमुख पति बनारसीदास, गंगेश्वरी ब्लाक प्रमुख पति अशोक गुर्जर, गजरौला ब्लाक प्रमुुख मुमताज अली, अब्बास अली, चमन अंसारी, प्रमोद त्यागी, ओमदत्त गुर्जर, रोबिन त्यागी, हेमराज गुर्जर, नसीम, देवीसहाय, निगम भड़ाना, युसूफ, महेंद्र सिंह, आरिफ अख्तर,कैसर परवेज, मक्खन सिंह, मोहम्मद नबी, अशोक चौधरी, पंडित वेदप्रकाश शर्मा, चौधरी काले सिंह पहलवान, जाकिर सैफी, अहतशाम, फारूख प्रधान, फैसल अल्वी, गंगाप्रसाद, सद्दाम सैफी आदि मौजूद रहे।

महबूब बोले, कमाल को सौंपने आया हूं बेटा
दोनों नेताओं की राहें कभी अलग-अलग थीं, लेकिन रविवार को दोनों नेता एक मंच पर दिखाई दिए। इस दौरान एमएलसी उम्मीदवार परवेज अली ने कमाल अख्तर को चाचा कहकर संबोधित किया।
विज्ञापन


वहीं, कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि आज में अपना बेटा कमाल अख्तर को सौंपने आया हूं। पूरे जिले में घूमकर उम्मीदवार का सहयोग करें। इशारों में कहा कि अगर कोई नाराजगी हो तो मुुझसे निकालना, मेरे बेटे से नहीं। भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें