नेशनल हेराल्ड अखबार के मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ अदालती
कार्रवाई पर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर सवाल किए हैं। उन्होंने इसके
लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए पुतला फूंका।
शनिवार को
जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी कोट चौराहा पर
पहुंचे और नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर
दिया। प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप
लगाया।
कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने
चलाया था। यह कांग्रेस का मुखपत्र रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस
अखबार को रोकने के लिए सुब्रह्मण्यम स्वामी से इसके खिलाफ याचिका कोर्ट
में प्रस्तुत करा दी, जबकि इस मामले में ईडी पहले ही क्लीन चिट दे चुकी है।
इस दौरान खुश्तर मिर्जा, सरदार इंद्र सिंह, शमीम अय्यूबी, मुशाहिद खां,
सुभाष पोषवाल, निराले मियां अंसारी, डा.कमलेश सिंह, हाजी खुर्शीद अनवर,
महबूब हसन जैदी, विक्रम सिंह, फैजउद्दीन, करिश्मा खान, इसरार अहमद अंसारी,
तहसीन अहमद, विजेंद्र शर्मा, हिम्मू खां, मुजफ्फर अली सैफी, फिरासत खां,
डॉ.अली हसन, अशोक गुप्ता, जाहिद हुसैन, राकेश यादव, सचिन चौहान आदि मौजूद
रहे।