जिला कांग्रेस कमेटी ने गन्ने का भाव 380 रुपये घोषित करने और किसानों को बकाया भुगतान दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी महमूद आलम अंसारी को सौंपे ज्ञापन में गन्ने का भाव 380 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने, बंद पड़ी निजी शुगर मिलों में पेराई सत्र चालू कराने, गन्ने का बकाया भुगतान दिलाने, किसानों को कम ब्याज पर लोन दिलाने और बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने वालों में शौकत कुरैशी, शाहिद सैफी, रणवीर सिंह, फिरासत खान, फैजउद्दीन सिद्दीकी, सुल्तान, गुलाब, राम स्वरूप, नागेंद्र शर्मा, मंसूर सलमानी, मुज्जफर हुसैन, नाजिम सैफी, विनोद कुमार, खुश्तर मिर्जा, आदिल, रशीद, इकबाल, यासिर अंसारी, चौधरी हरीश वीर सिंह, मोहम्मद रईस आदि मौजूद रहे।