फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में होगा चुनाव

Thu, 05 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ग्राम प्रधान चुुनाव की तैयारियों में जुट गया है। प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में मतदान होगा।
विज्ञापन

तिगरी गंगा मेले के चलते ग्राम प्रधान चुनाव कार्यक्रम में बदलाव के लिए प्रशासन की ओर से आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था।

अफसरों को इस प्रस्ताव के फाइनल होने की उम्मीद है। इससे प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में जोया ब्लाक में मतदान कराया जाएगा। तीसरे चरण में अमरोहा ब्लाक में चुनाव होगा।

चौथे चरण में गजरौला और धनौरा ब्लाक में ग्राम प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को तैयारियों का खाका खींचना शुरू कर दिया है। स्टाफ की ड्यूटी चुनाव में लगाई जा रही है।
विज्ञापन


एक दो दिन के अंदर चुनाव की अधिसूचना जारी होने वाली है। अधिसूचना जारी होने के बाद ही चुनाव की तैयारियों में तेजी आएगी। उधर, ग्राम प्रधान का चुनाव नजदीक आते ही दावेदारों ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है।  जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके चतुर्वेदी ने बताया कि जिले से जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसे ही फाइनल होने की उम्मीद है। इससे जिले में प्रथम चरण में हसनपुर और गंगेश्वरी ब्लाक में मतदान कराया जाएगा। चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें