फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले और बीच सड़क पर लगे जानलेवा पोल

Mon, 04 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत नगर पालिका के कामकाज पर सटीक बैठती है। इसकी बानगी बीच सड़क और नालों में लगे बिजली के पोल कर रहे हैं। यह पोल कई बार हादसों की वजह भी बन चुके हैं।
विज्ञापन


आजाद रोड पर नवाब वकारुल मुल्क गेट से लेकर पुराने रोडवेज और जिला पंचायत कार्यालय से लेकर हिंदू इंटर कालेज तक सड़क का चौड़ीकरण हुआ। दोनों सड़कों का निर्माण अलग-अलग समय में पूरा किया गया।

नगर पालिका परिषद ने सड़क का चौड़ीकरण कराते वक्त बीच सड़क से बिजली के खंभों को हटाने की प्रक्रिया तक पूरी नहीं की। जबकि, सड़क निर्माण से पहले पालिका के अधिकारियों को बिजली विभाग से खंभे हटवाने थे।
विज्ञापन


टेलीफोन एक्सचेंज, बैंक्वेट हाल, पेट्रोल पंप के सामने कई खंभे बीच सड़क में आ गए हैं। जोकि हादसों को न्यौता दे रहे हैं। पालिका की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।

ऐसे तो बर्बाद हो जाएंगे लाखों रुपये
अमरोहा। चौड़ीकरण से पहले मौके का सर्वे किया जाता है। यदि बिजली के या अन्य खंभे बीच सड़क में आने की आशंका होती है तो संबंधित विभाग को पहले ही खंभों को हटवाना होता है।

सड़क निर्माण के बाद खंभे हटाने पर सड़क तोड़नी पड़ेगी और इस कार्य में कई लाख खर्च हो जाएंगे। इससे आमजन को ही एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना होगा।

न नाले से खंभा हटा न गंदगी बही
अमरोहा। पालिका की लापरवाही के चलते सिर्फ सड़क पर ही नहीं बल्कि तमाम नालों के बीच में भी बिजली के खंभे खड़े हैं। नालों का निर्माण करने की जल्दबाजी में पालिका विद्युत खंभों को हटवाने की प्रक्रिया तक भूल गई।

परिणाम स्वरूप तमाम खंभे नाले और नालियों के बीच में आ गए। सिर्फ एलटी ही नहीं बल्कि हाईटेंशन विद्युत लाइन के खंभे भी नाले-नालियों के बीच में खड़े हैं। इससे हादसों की हमेशा संभावना बनी रहती है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे
अमरोहा। नगर पालिका परिषद ने अंबेडकर पार्क चौराहे पर पथ प्रकाश के लिए एक खंभा लगवाया था। यह लगातार हादसों का सबब बना रहा। कई हादसे होने के बाद खंभे को सड़क से हटाना पड़ा।

 इसी तरह हिंदू डिग्री कालेज के सामने बनाया गया डिवाइडर भी हादसों की वजह बना रहा। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि संकरी रोड पर मानक के विरुद्घ डिवाइडर का निर्माण करना रहा।

यदि टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से खंभे नहीं हटाए गए तो और भी हादसे होंगे। इन दिनों कोहरा पड़ रहा है, बाइक सवार या वाहन खंभों से टकरा सकते हैं।

जलभराव की समस्या होने के कारण सड़क का निर्माण होना जरूरी था। खंभों को हटाने की प्रक्रिया निर्माण से पहले शुरू कर दी गई थी, लेकिन बिजली विभाग की देरी के कारण खंभें नहीं हट सके।

सड़क के दोनों ओर खाली स्थान खंभों और जल निगम की पाइप लाइन के लिए छोड़ा गया है। जो खंभे सड़क के बीच में आ गए हैं, उम्मीद है विद्युत विभाग उन्हें जल्द शिफ्ट करेगा। -अफसर परवेज चेयरमैन नगर पालिका परिषद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें