अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव की मांग
को लेकर बुधवार को जेएस हिंदू पीजी कालेज में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन
किया। विभाग संयोजक नरेंद्र धारीवाल ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्रों के
साथ धोखा कर रहा है। छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करने से कतरा रहा है।
अब
छात्रसंघ चुनाव का मामला कुलपति पर टाल दिया है। कालेज में भ्रष्टाचार चरम
पर है इसीलिए कॉलेज चुनाव नहीं कराना चाहता है। जिला संयोजक गौरव गुर्जर ने
चेतावनी दी है यदि कालेज प्रबंधन ने जल्द चुनाव की तिथि घोषित नहीं की तो
कालेज के खिलाफ उग्र आंदोलन चलाया जाएगा।
भूख हड़ताल की जाएगी। यहां नगर
मंत्री गौरव कुमार, विकास चौहान, सचिन चौधरी, सुशील कटारिया, हेमराज,
पुलकित, आदेश कुमार, आकाश कुमार, राजीव चौहान, मनीष कुमार, अमनदीप, सुहैल
खान आदि मौजूद रहे। उधर, प्रदर्शन के दौरान चौकीदार से नोकझोंक भी हुई।