ग्राम प्रधान और सदस्य ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जोया ब्लाक कार्यालय पर प्रधान पद के लिए 1086 प्रत्याशियों ने पर्चा भरते हुए चुनाव में ताल ठोंकी।
जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 459 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को पर्चा भरने का अंतिम दिन है। गहमागहमी के बीच काफी संख्या में प्रत्याशियों के पर्चा दाखिल करने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नामांकन स्थल छावनी में तब्दील रहा। पुलिस बल सुरक्षा में मुस्तैद रहा।
जोया ब्लाक में ग्राम प्रधान पद की 136 सीटों के लिए दूसरे चरण में एक दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। शाम तक पर्चा दाखिल करने के लिए प्रत्याशी नामांकन स्थल पर पहुंचते रहे।
पहले दिन प्रधान पद के लिए 1086 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। जबकि सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 459 लोगों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किए। शुक्रवार को नामांकन किया जाएगा।गेट से भीड़ को बाहर खदेड़ दिया।
नामांकन प्रक्रिया पर नजर
21 नवंबर से नामांकन प्रपत्रों की जांच शुरू होगी। 22 नवंबर तक जांच चलेगी। 23 नवंबर को नाम वापसी होगी, उसी दिन प्रतीक चिंह्न आवंटित किए जाएंगे। एक दिसंबर को मतदान होगा।