फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरहानपुर में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

Tue, 12 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेंदुआ ने कुत्ते को निवाला बना डाला। शोर सुनकर ग्रामीणों की आंख खुल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और पंजों के आधार पर जानवर के तेंदुआ होने की पुष्टि की।
विज्ञापन



नौगावां सादात थाना क्षेत्र के बुरहानपुर गांव के लोग रविवार रात तकरीबन नौ बजे सो रहे थे। इसी दौरान तेंदुआ ने गांव की गली में एक कुत्ते पर हमला कर दिया। यहां से वह कुत्ते को गांव से बाहर खींच ले गया।

इधर, शोर पर ग्रामीणों की नींद खुली और जिधर से आवाज आ रही थी उधर देखा, मगर कुछ नहीं दिखा। इधर, तेंदुए की दस्तक के शक पर ग्रामीणों ने वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह को गांव में तेंदुआ आने की सूचना दी।
विज्ञापन


आदेश पर वन विभाग के दरोगा केपी सिंह तथा कांस्टेबल विजेंद्र सिंह अगले दिन सोमवार को गांव पहुंचे। पग चिह्नों के सहारे जंगल में खोजबीन की। यहां पर कुत्ते की हड्डियां मिलीं, वहां तक पहुंचे।

पंजों को देख वन विभाग की टीम ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है। ग्रामीणों से जागते रहने,  आग जलाकर रखने और खेत खलिहानों पर अकेले नहीं जाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें