फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयामे जैनब की याद में नौहाख्वानी और सीनाजनी की

Fri, 11 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में बुधवार की रात पयामे जैनब नाम से नौहा ख्वानी की मजलिस आयोजित हुई। इसमें हजरत इमाम हुसैन की बहन बीबी जैनब की कुर्बानियों को याद किया गया।
विज्ञापन


नौहाख्वान अहसन मंगलौरी अयाज, इमरान बरेलवी और शबीह अब्बास मुजफ्फरनगरी ने नौहाख्वानी की। इस पर देर रात तक अजादारों ने सीनाजानी और मातम बरपा कर शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। मौलाना डॉ. हसन अख्तर ने कर्बला की याद को ताजा करते कहा कि इमाम हुसैन इंसानियत के अलमबरदार थे।

उन्होंने दुनिया को मोहब्बत का पैगाम दिया। दिल्ली से आए आसिफ बिजनौरी ने भी पेश ख्वानी की। संचालन अर्शी वास्ती जौनपुरी ने किया। आयोजक नदीम अब्बास जैदी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें