नौगावां सादात को तहसील बनाने के प्रस्ताव का विरोध तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को वकीलों ने अमरोहा तहसील के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले तमाम अधिवक्ता बृहस्पतिवार को तहसील में धरने पर बैठ गए। अध्यक्ष सैयद सिब्तेजरगाम नकवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लखनऊ में मानक पूरे न करने के बावजूद नौगांवा सादात को तहसील बनाने की घोषणा करके अदूरदर्शिता का परिचय दिया है।
बताया कि उप्र भूमि राजस्व अधिनियम के तहत प्रशासन की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव का एक भी मानक पूरा नहीं करता है। जबकि, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद वकीलों ने तहसील के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
चेतावनी दी कि प्रस्ताव खारिज होने तक आंदोलन जारी रहेगा। नितिन सक्सैना, वेद प्रकाश सक्सैना, राजीव लोचन, इमरान, तैयब, गौरव शर्मा, हुकम सिंह, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद शजर, हरज्ञान सिंह, शौकीन मंसूरी, वसीम अहमद, रमेश चंद्र गोयल, एसपी सक्सैना, हबीब अहमद, पुष्कर लाल गुप्ता, विमल किशोर, मौजूद रहे।