फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के घर भांजे की हत्या

Sat, 14 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
भैया दूज के दिन ही मामा के घर भांजे की हत्या कर दी गई, जबकि हमले में ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना खलुबा (डंडा) बरामद कर लिया है। इस मामले में युवक के मामा ने अपने चाचा और दो चचेरे भाइयों पर रंजिशन धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी कुंती देवी पत्नी तोताराम के फुफेरे भाई क्षेत्र के गांव अदलपुर समदू में रहते हैं। सगा भाई न होने से वह रक्षाबंधन और भैया दूज फुफेरे भाइयों के साथ मनाती हैं।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में वह गुरुवार शाम पांच बजे अपने छोटे बेटे विनोद कुमार (21) को साथ लेकर अदलपुर समदू गईं थीं।

विनोद तो मामा सुरेंद्र सिंह उर्फ लालू पुत्र यादराम के घर ठहर गया जबकि कुंती देवी छोटे भाई कालू के घर ठहरी थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे सुरेंद्र सिंह का चचेरे भाई दिनेश पुत्र फूल सिंह से नाली को लेकर विवाद हो गया, इस दौरान गाली गलौज के बाद मामला निपट गया।

इधर, विनोद अपने ममेरे भाई अभिषेक के साथ दो मंजिले मकान के ऊपरी कमरे में सोने चला गया, मगर शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे सोते समय विनोद और अभिषेक के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया गया।

चीख-पुकार मचने पर परिजन दौड़े, मगर तब तक आरोपी छत से कूद कर फरार हो चुके थे। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहां उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई जबकि अभिषेक को बेहद नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। विनोद की हत्या की सूचना से कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस को खून से सना खलुबा (डंडा) मिला है। सुरेंद्र सिंह ने चाचा फूल सिंह, चचेरे भाई दिनेश और अरविंद पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाते तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें