फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में मोनीशा ने बाजीमारी

Tue, 09 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब की ओर से फात्मा गर्ल्स इंटर कालेज नौगावां सादात में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों ने निबंध, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, भाषण, विज्ञान नाटक, मॉडल एवं पोस्टर के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के चेयरमैन मौलाना जावेद आब्दी ने बच्चों से कहा कि स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। उन्होंने सफाई के प्रति प्रेरित करते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए पौधे रोपने को कहा। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचवटी वृक्ष लगाने को प्रेरित किया। जिला समन्व्यक डॉ. संतराम यादव ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की घरेलू परीक्षण विधि के बारे में समझाया। कहा, सब्जियों को बनाने से पहले आधा घंटे स्वच्छ पानी में रख देना चाहिए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या नजमुस्सहर ने पर्यावरण स्वच्छता के लिए पौधरोपण पर बल दिया। इस दौरान डीपीआरओ जाहिद हुसैन, नियाज हैदर, मोहम्मद अली, कृष्ण, फरहा, रिजवान, रेनू यादव, नाजमीन बानो, शुचि भारद्वाज, फैसल, सुरेंद्र सिंह, अमरीन आदि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता परिणाम
निबंध में अजमी जेहरा प्रथम, फौजिया द्वितीय, भाषण में मोनीशा प्रथम, निदा द्वितीय, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में फिजावतूल प्रथम, रूकया द्वितीय, मॉडल में निदा प्रथम, सुमइया द्वितीय, चार्ट में अरसी नूर द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें