फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एक सप्ताह में बकाया भुगतान के दिए निर्देश

Sun, 31 Jan 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी व चीनी मिल प्रबंधकों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने मिल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि 15 जनवरी तक का भुगतान अगले सप्ताह तक हो जाना चाहिए। डीएम ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


 इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक संकट झेल किसान मिलों के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। मिल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि 15 जनवरी तक का भुगतान अगले सप्ताह तक हर हाल में हो जाना चाहिए।

वहीं खरीदे जा रहे गन्ने का भुगतान हर हाल में 15 दिन में करने के निर्देश दिए। कहा कि, भुगतान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भुगतान नहीं होने से किसानों की नाराजगी भारी पड़ सकती है। मिल प्रबंधकों ने डीएम को आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह तक किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



भाकियू (भानु) का गन्ना आपूर्ति रोकने का निर्णय टला
कलेक्ट्रेट में शनिवार को जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी, डीएसएम शुगर मिल असमोली, त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर, बेलवाड़ा, धामपुर, अगवानपुर, स्योहारा, धनौरा, हसनपुर चीनी मिल प्रबंधकों के साथ बैठक की। इसमें भाकियू भानु के प्रांतीय महासचिव चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल भी शामिल हुआ।

बैठक में भाकियू (भानु) के प्रांतीय महासचिव ने कहा कि 20 जनवरी तक का भुगतान सात फरवरी तक किया जाए। घटतौली रोकने की मांग रखी। वर्तमान सत्र की प्रथम किश्त 230 रुपये किया जाय।

जनपद के 55 गांवों को अमरोहा गन्ना विकास परिषद में शामिल किए जाने की मांग रखी। बैठक में किसानों की मांग पर सहमति बनी। इस पर किसानों ने एक फरवरी से मिलों को गन्ने की आपूर्ति रोकने का निर्णय स्थगित कर दिया। प्रतिनिधि मंडल में सुरेंद्र सिंह, होशियार सिंह, जयकीरत सिंह, बृजपाल सिंह यादव साथ रहे।



आपूर्ति रोकने की खबर से मचा हड़कंप
कैलसा। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलने से किसान बेलवाड़ा चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं करेंगे। किसानों के इस एलान से मिल प्रबंधन में खलबली मच गई। मिल अधिकारी किसानों के घर पहुंचे तथा जल्दी भुगतान करने का आश्वासन देते हुए आपूर्ति नहीं रोकने का आग्रह किया।

बेलवाड़ा स्थित राणा शुगर मिल ने किसानों का मौजूदा साल का बिल्कुल भी भुगतान नहीं किया है। जिससे नाराज किसानों ने मिल को गन्ना आपूर्ति रोकने का एलान किया है। किसान इसकी तैयारी में जुट गए हैं। आपूर्ति रोकने के एलान से मिल प्रबंधन में खलबली मच गई।

शनिवार की सुबह चीनी मिल के प्रबंधक नाजरपुर गांव में पहुंचे। यहां गन्ना आपूर्ति रोकने को लेकर पंचायत कर रहे नरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, सोनू, मनोज कुमार, मुशाहिद खां, सरदार सिंह, खचेडू सिंह, नानक सिंह, विरेश कुमार, देवराज सिंह आदि किसानों को समझाते हुए आपूर्ति नहीं रोकने का आग्रह किया।
विज्ञापन


 मिल प्रबंधक ने किसानों को जल्दी ही आपूर्ति का आश्वासन दिया। इस पर किसान आपूर्ति नहीं रोकने को राजी हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें