फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 को अमरोहा आएंगे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा

Fri, 25 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 27 दिसंबर को अमरोहा आएंगे। उनके यहां आने से पिछले वर्ष नवंबर-दिसंबर में अमर उजाला की ओर से लगातार उठाए गए गांधी मूर्ति से सुबोधनगर कालोनी तक बाहरी फुट ओवरब्रिज की मांग पूरी होने की उम्मीद है। इसके अलावा वह फैजाबाद और पद्मावत एक्सप्रेस के स्टापेज की घोषणा भी करेंगे। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आने का कार्यक्रम जारी हो चुका है। रेल राज्य मंत्री दिन में 11 बजे स्पेशल ट्रेन से आएंगे। सबसे पहले रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।

वह स्थान भी देखेंगे, जहां गांधी मूर्ति से सुबोध नगर कालोनी तक बाहरी फुट ओवरब्रिज बन सकता है, रेलवे के इंजीनियरों को फुट ओवरब्रिज की आवश्यकता के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे। बता दें कि बाहरी फुट ओवरब्रिज के लिए अमर उजाला ने पिछले वर्ष नवंबर दिसंबर माह में लगातार खबरें छापकर मुद्दा बनाया था।
विज्ञापन


इस मुद्दे के गरमाने के बाद शहर के लोगों ने और तमाम संगठनों ने रेल मंत्री को ज्ञापन विभिन्न माध्यमों से भेजे थे। सांसद कंवर सिंह तंवर ने भी रेल मंत्री को इस समस्या के समाधान के लिए लिखा था।

चोटीपुरा गुरुकुल में गोशाला का करेंगे उद्घाटन
सांसद कंवर सिंह तंवर ने बताया कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा 27 दिसंबर को चोटीपुरा स्थित श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय में गोशाला का उद्घाटन करेंगे। वहां अध्ययनरत बालिकाओं को भी संबोधित करेंगे। फुट ओवरब्रिज के साथ ही फैजाबाद और पद्मावत एक्सप्रेस के ठहराव की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें