रेशम वस्त्र एवं उद्योग मंत्री महबूब अली ने रविवार को अपने आवास पर विकलांगों को ट्राईसाइकिल वितरित कीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार विकलांगों की सच्ची हमदर्द है।
उनकी भलाई के लिए विकलांग पेंशन से लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि अन्य योजनाओं का लाभ भी विकलांगों को दिलाया जाएगा। इसके लिए वह पूरी पैरवी करेंगे।
इस दौरान सजाउल हसन, गुड्डू घोषी, डा.आफताब सैफी, परवेज अली, मास्टर सत्तार, रियाजुल हसन, रियाज मंसूरी, बब्बू मंसूरी, जफर सुलेमान, शालू मंसूरी, सरताज मंसूरी, हारून मंसूरी, गुडडू मंसूरी, कामिल मंसूरी आदि मौजूद रहे।