फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला कारोबारी के घर बदमाशों का धावा

Tue, 02 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोस के निर्माणाधीन मकान के सहारे गल्ला कारोबारी के घर में घुसे हथियारबंद बदमाशों ने परिजनों को बंधक बना लिया। आवाज लगाने पर अलग कमरे में सो रहे कारोबारी को बंदूकों की बटों से पीटकर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


गांव में जाग होने पर बदमाश ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए जंगल में फरार हो गए। लहूलुहान हालत में कारोबारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।

नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर निवासी जमील अहमद पुत्र छिददा अंसारी गल्ला कारोबारी है। रविवार रात करीब दो बजे छह-सात नकाबपोश बदमाश पड़ोस में निर्माणाधीन मकान के सहारे जमील के घर में दाखिल हो गए और घर में घुसते ही पत्नी शमशीर, बेटा आजम, दिलशाद और बेटी को बंदूक, रायफल के बल पर कब्जे में ले लिया और हाथ-पैर, मुंह पर कपड़ा बांधकर कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


गल्ला कारोबारी मकान के दूसरे हिस्से में सो रहा था। आहट पाकर उसकी आंख खुल गई, उसने जैसे ही आवाज लगाई, चार बदमाश उसके कमरे में आ धमके और बंदूकों की बंटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों की पिटाई से जमील अहमद बेहोश होकर गिर पड़ा।

इधर, शोर शराबा होने पर गांव में जाग हो गई। ग्रामीण घरों से बाहर निकलने, तो छह सात बदमाश गल्ला कारोबारी के घर के बाहर खड़े थे। इस दौरान घर में घुसे हुए बदमाश अंदर से मुख्य गेट का ताला तोड़कर बाहर आ गए और ग्रामीणों को देखकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए जंगल में फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस भी आ गई और घायल हालत में गल्ला कारोबारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें