फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलाना और ऑटो चालक से हजारों की लूट

Fri, 22 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव महमूदपुर मार्ग पर मारुति कार सवार तीन बदमाशों ने मुरादाबाद के मौलाना और ऑटो रिक्शा चालक से हजारों रुपये की नगदी लूट ली। मौलाना ने आरोपियों की पहचान का दावा किया है। पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन आरोपी घरों से फरार मिले।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सिरसा जट निवासी हाजी उम्रदराज के घर पर बुधवार की रात दीनी कार्यक्रम था। इसमें भाग लेने के लिए मुरादाबाद के भगतपुर निवासी मौलाना आरिफ पुत्र दुल्हा को आना था। मौलाना आरिफ ने अमरोहा से सिरसा जट गांव तक ऑटो रिक्शा से जा रहे थे।

रात करीब नौ बजे ऑटो रिक्शा सिरसा जट-महमूदपुर गांव के रास्ते पर ही पहुंचा था कि सामने से आ रहे मारुति कार सवार तीन बदमाशों ने ऑटो रिक्शा को रोक लिया। इस पर बदमाशों ने मौलाना से 4500 सौ रुपये और ऑटो रिक्शा चालक से 1200 रुपये लूटकर भाग हो गए।
विज्ञापन


मौलाना ने आरोपियों की पहचान सिरसा जट गांव के रौली पुत्र ब्रह्मपाल, टुंडी पुत्र रामकुंवर और पिंकू पुत्र छत्रपाल के रूप में करते हुए थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गिरफ्तारी को दबिश भी दी, लेकिन आरोपी घरों से फरार मिले।

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि कार सवार कुछ लोगों ने राहगीरों से रुपये छीने हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें