फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पिकअप सवारों को मारपीट कर लूटा

Fri, 18 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे से सटे ग्रामीण मार्गों पर दिन में भी सफर सुरक्षित नहीं रह गया। हाईवे पर झनकपुरी से बड़ी खजूरी जा रहे मार्ग पर आल्टो कार सवार बदमाशों ने पिकअप बोलेरो को ओवरटेक कर रोक लिया।
विज्ञापन


सरिया से वार कर शीशे फोड़ दिेए। चालक समेत दो लोगों को सरिया से पीटकर घायल कर दिया और नगदी लूट कर फरार हो गए।

पीड़ितों ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया है।

पिकअप बोलेरो चालक खुर्शीद पुत्र शब्बीर निवासी गांव लम्बिहा थाना बछरायूं ने बताया कि गुरुवार को थाना गजरौला क्षेत्र के गांव बड़ी खजूरी में जाटों में बारात आई थी।

शाम पांच बजे करीब वह पिकअप बोलेरो गाड़ी से डीजे का सामान लेकर गजरौला आ रहा था। गाड़ी में डीजे संचालक हरिओम पुत्र करन सिंह निवासी गांव ततारपुर थाना बछरायूं के अलावा एक मजदूर भी था।
विज्ञापन


गाड़ी हाईवे के संपर्क मार्ग पर गांव बड़ी खजूरी से दो किलोमीटर दूरी तक पहुंची ही थी। उसी समय पीछे से सफेद रंग की आल्टो कार तेजी के साथ आई और ओवरटेक कर कार को पिकअप के आगे लगा दिया जिससे उसे ब्रेक लगाने पड़े।

इससे पहले वह कुछ समझ पाता। कार से चार बदमाश बाहर निकले। सभी के हाथों में लोहे की सरिया थीं। बदमाशों ने सरिया मार कर गाड़ी का शीशा चटका दिया।

फिर उसे व डीजे संचालक को गाड़ी से खींच कर सरियों से पीटा और तलाशी ली। उसकी जेब में रखे छह हजार रुपये और हरिओम के पास से तीन हजार रुपये लूट लिेए। दोनों के हाथ और शरीर पर गुमचोट आई हैं। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें