फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर डाक्टर के घर से नगदी और जेवर लूटे

Wed, 02 Dec 2015 12:38 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर जागीर निवासी मदन चौहान प्राइवेट डाक्टर हैं। मदन चौहान ने नगर के अतरासी अड्डे पर मकान बना रखा है और उसी मकान में नीचे क्लीनिक चलाते हैं। मदन चौहान के मुताबिक वह सुबह-शाम को हसनपुर में क्लीनिक पर बैठते हैं, इसके अलावा दिन में वह गांव मंगरौला में क्लीनिक पर मरीजों को देखते है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे दो लोग क्लीनिक में अंदर घुसे और बुखार की दवाई मांगने लगे।
विज्ञापन


 डाक्टर के मुताबिक दवाई तीस रुपये की थी, उन्होंने मुझे सौ रुपये का नोट दिया। रुपये छुट्टे करके मैं जैसे ही नीचे आया तो क्लीनिक में छह-सात बदमाश हथियारों के साथ खड़े थे। क्लीनिक में पड़े एक कपड़े से डाक्टर को हाथ बांध दिए और ऊपर जाने को कहा।

बदमाशों ने डाक्टर और उसकी पत्नी राधा देवी, दो बच्चों और एक किराएदार ममता को हथियारों के बल पर एक कमरे में बंद कर दिया और दूसरे कमरे में आलमारी का ताला तोड़कर, 57 हजार नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब सवा लाख रुपये का सामान लूटकर, क्लीनिक के बाहर खड़ी कार से फरार हो गए। सूचना मिलते मौके पर पुलिस पहुंच गई। एसएसआई नवाब सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें