फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर पचास हजार की लूट

Sat, 10 Oct 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने शुक्रवार रात करीब दो बजे तमंचे के बल पर एक मजदूर के परिवार को बंधक बनाकर 24 हजार रुपये समेत करीब पचास हजार रुपये का माल लूट लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रफातपुरा में मोहसिन पुत्र युनूस का परिवार रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार रात करीब दो बजे तीन बदमाशों ने उसके घर पर दस्तक देकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।

मोहसिन ने जब दरवाजा नहीं खोला, तो उन्होंने बाहर से कुंडी के बोल्ट उखाड़ दिए और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हो गए। बदमाशों ने घुसते ही मजदूर समेत पूरे परिवार को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया और बंधक बनाकर एक तरफ बैठा दिया। बदमाशों ने यहां आधा घंटा तक लूटपाट की और अलमारी में रखी 24 हजार रुपये और बच्चियों के कानों के कुंडल और बालियां नोच लिए।
विज्ञापन


कीमती सामान भी साथ ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया, तो पड़ोसी एकत्र हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई। मोहसिन ने बताया कि बदमाश पचास हजार रुपये की लूटपाट की है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। एसओ देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि उन्हें लूट की घटना की जानकारी नहीं है और न ही उन्हें तहरीर मिली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें