फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी समाज ने जलाई लोहड़ी, ढोल-नगाड़ों पर झूमे

Thu, 14 Jan 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी समाज ने बुधवार को नगर में धूमधाम से लोहड़ी मनाई। इस दौरान समाज के लोग उत्साह के साथ कार्यक्रमों में शरीक हुए। तमाम जगह लोहड़ी जलाई और ढोल नगाड़ों पर झूमे।
विज्ञापन


इस दौरान रेवड़ी, मूंगफली, टॉफी आदि बांटे गए। पंजाबी समाज के लोगों ने  एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामना और बधाई दी। वहीं घरों में महिलाओं ने पकवान तैयार किए। त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में उत्साह देखा गया।

रेलवे स्टेेशन रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने रात आठ बजे समाज के लोग एकत्र हुए। यहां लोहड़ी जलाकर तिल, खाड़, रेवड़ी, गजक और जौ आदि इसमें डालकर परंपरा को निभाया। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिल कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


महिलाएं, युवा और बच्चों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर लोहड़ी की परिक्रमा लगाई। इस मौके पर सरदार दलजीत सिंह, मंजीत सिंह, अजय शर्मा, अमरजीत सिंह, हरजीत सिंह, हरभजन सिंह, मयंक, ईशू, जितेंद्र सिंह, दीपराज चौहान, देव, संजीव पाल सिंह, गुरमीत सिंह, संजीव चौधरी, उमेश कुमार सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, मोहल्ला नाईपुरा स्थित गुरुद्वारा भाई दयासिंहजी में भी लोहड़ी पर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय संगत ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें