फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरनपुर-पंजू सराय में फिर गरजी जेसीबी

Sat, 09 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में प्रतिदिन लाखों घनमीटर मिट्टी की खुदाई करके धरती का सीना छलनी किया जा रहा है। संबंधित थानों की पुलिस  की साठगांठ ले खनन का धंधा चल रहा है। माफिया थाने में मौजूद रहते हैं और ट्रैक्टर ट्रालियों से मिट्टी और सफेद बालू की ढुलाई होती रहती है। अवैध तरीके से रसीदें भी छपवा ली गई हैं। हालत यह है कि माफिया कई स्थानों पर पुलिस कर्मियों के ऊपर ट्रैक्टर भी चढ़ा चुके हैं। अमरोहा देहात थाने के  लालू नगला, लोधीपुर, पिलख सराय, एबजाबाद, हसनपुर कचिया, अंबरपुर, डाईडेरा, धनौरी अहीर, मउमयचक आदि गांवों में दिन रात अवैध खनन होते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें