फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स की टक्कर से भानपुर रेलवे क्रासिंग का गेट टूटा, जाम

Fri, 11 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरपीएफ ने मैक्स को कब्जे में कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान किया गया है।
विज्ञापन



घटनाक्रम के अनुसार भानपुर रेलवे क्रासिंग पर बृहस्पतिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे करीब गेटमैन ट्रेन पास करने के लिए बैरियर गिरा रहा था। उसी समय जल्दी निकलने की होड़ में हाइवे की ओर से आ रही टाटा मैक्स बेकाबू हो गई और बैरियर में घुस गई। इससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया।

 मौके पर पहुंची आरपीएफ ने टाटा मैक्स को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। वहीं क्षतिग्रस्त बैरियर पर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कई ट्रेनें आउटर पर ही रोक दी गईं। जंजीर लगा कर ट्रेनों को रवाना किया। करीब डेढ़ बजे रेलवे कर्मचारी क्षतिग्रस्त बैरियर ठीक करने पहुंचे। इस दौरान फाटक बंद रहने से दोनों ओर जाम लग गया। नेशनल हाइवे तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब ढाई बजे बैरियर ठीक होने पर जाम खुल सका। करीब दो घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी के दरोगा सत्यपाल मीना ने बताया कि टाटा मैक्स यूपी 23 टी-4261 के चालक अरविंद पुत्र राममूर्ति निवासी गांव सिहाली जागीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर किया गया है। मैक्स को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें