फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष के जश्न में डूबा गजरौला, युवाओं ने किया धमाल

Fri, 01 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला में वर्ष 2015 को अलविदा कहने और नव वर्ष 2016 के स्वागत को लेकर गुरुवार को युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। बच्चे और बुजुर्गों की आंखों में भी उम्मीदों के सपने नजर आए।
विज्ञापन


सुबह से ही जश्न की तैयारियों में लगे युवा देर रात 12 बजे जश्न में डूब गए। इसको लेकर नगर से लेकर हाईवे तक चहल-पहल रही। रेस्टोरेंट और होटल फुल रहे।

देर रात तक पार्टियों का दौर चलता रहा, युवा डीजे पर फिल्मी गीतों की धुनों पर थिरके और मित्रों-अपनों को हैप्पी न्यू ईयर बोलकर शुभकामना दी। इस दौरान रेस्टोरेंट और होटलों के आसपास पुलिस तैनात रही।

इसके अलावा तेवा एपीआई कंपनी में भी न्यू ईयर सेलीब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ की अशोक कनौजिया म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने धमाल कर दिया। गायक कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन


बालाओं ने फिल्मी गीतों की धुनों पर डांस कर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। एक के बाद एक कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समा बांधा। इस दौरान कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी परिवार के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें