फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा बलों की देखरेख में चुनाव कराने की मांग

Sun, 14 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त से एमएलसी चुनाव सुरक्षा बलों की देख रेख में कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में भाजपाइयों ने मुख्य चुुनाव आयुक्त के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें भाजपाइयों ने कहा है कि बिजनौर-मुरादाबाद से एक कैबिनेट मंत्री का पुत्र एमएलसी प्रत्याशी है। इसके अलावा बताया है कि, सपा मंत्री दिन रात सरकारी लाल बत्ती की गाड़ी का इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित व डराने में कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में दूसरे प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने और निगरानी कराने की मांग की। वहीं चुनाव के दिन सपा के सभी वीवीआईपी व वीआईपी ब्लाक प्रमुख की गतिविधियां सीमित व केंद्र के बलों की निगरानी में कराने की मांग की है।
विज्ञापन


इस दौरान राकेश वर्मा, अतुल जैन, राम सिंह सैनी, तिलक राज चौहान, मुकेश सक्सेना, डा.नायाब अहमद, मनोज जोशी, टाईगर, गौरव चौहान आदि मौजूद रहे। उधर अपने आवास पर भाजपा की बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष अतुल कुमार जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। प्रदेश सरकार का बजट छलावा है।
विज्ञापन


किसानों और मंडियों की खुशहाली के लिए जो 630 करोड़ रुपये मंडी परिषद में खर्च होने चाहिए थे, उनको निकाल कर दूसरी मदों में खर्च कर दिया गया। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें