फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा की, छप्पन भोग लगाया

Fri, 13 Nov 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरिराज सेवा समिति की ओर से गुरुवार को गोवर्धन पूजा (अन्नकूट ) उत्सव मनाया गया। गोवर्धन महाराज को छप्पन भोज लगाए गए और सुंदर भजन पेश किए गए।
विज्ञापन


गुरुवार को समिति की ओर से खत्री धर्मशाला में अन्नकूट उत्सव मनाया गया। सबसे पहले गोवर्धन महाराज को छप्पन भोग लगाए गए। इसको लेकर समिति से जुड़े लोग घर से तरह-तरह के व्यंजन एवं पकवान बनवाकर लाए थे, जिसे गोवर्धन महाराज को भेंट किया गया।

इस दौरान वेद प्रकाश भार्गव, अनिल माहेश्वरी, प्रेम अग्रवाल, पंकज वर्मा, प्रदीप भटनागर, उमेश दीक्षित, उमा, कुसुम भार्गव ने गिरिधरजी मुझे ऐसा वरदान दो,  गिरिधर जी सुध लेना हमारी, बजाओ राधा नाम की ताली, बस एक बार आजा गिरिराज की शरण में, लाडो प्यार तेरा पाने हम बरसाने आ गए आदि भजन पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। उत्सव समापन के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया।  इस दौरान प्रबोध रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, नितिन अग्रवाल, वेद बंसल, विपुल  अग्रवाल, विजय ककरानिया, नीरज माहेश्वरी, सचिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें