फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों की पैदावार के बारे में दी जानकारी

Thu, 18 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक गजेंद्र कुमार ने बीजोत्पादन कार्यक्रम और कृभको की ओर से चलाई जा रही योजनाओं एवं जैव उवरकों के प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


 बीज प्रमाणीकरण संस्था मुरादाबाद के मानिक चंद्र ने गुणवत्ता युक्त बीज पैदा करने की विधि पर प्रकाश डाला। मेरठ के कृषि वैज्ञानिक डा. संदीप चौधरी ने गन्ने की वैज्ञानिक विधि से खेती करने के बारे मेें बताया। कृषि वैज्ञानिक डा. ओमवीर सिंह ने प्रजनक एवं आधारीय गेहूं बीज में प्रथक्करण एवं कटाई के बाद रखरखाव को बताया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. जितेंद्र कुुमार तोमर (संयुक्त कृषि निदेशक, मुरादाबाद) ने योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रहे उप्र कोआपरेटिव बैंक लखनऊ के निदेशक शीशपाल सिंह ने मृदा परीक्षण पर जोर दिया। इस दौरान किसानों के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


 विजेता किसानों को पारितोषिक वितरण किया गया। संचालन जबर सिंह विपणन अधिकारी ने किया। आईपीएस शिसौदिया नोएडा, नैपाल सिंह, मनोज कुमार, अभय कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें