फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आफिस के नजदीक सास-बहू को ठगा

Thu, 22 Oct 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी आफिस के नजदीक दो ठगों ने नौगावां कस्बे की सास को बहू की सूनी गोद भरने का झांसा देकर सोने के कुंडल ठग लिए। ठगों के जाने के बाद महिलाओं को इसका एहसास हुआ तो रोने लगीं। इस पर जुटी भीड़ ने ठगों को तलाशा मगर कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन



नौगावां सादात कस्बे के मोहल्ला बुधबाजार में सिकंदर का परिवार रहता है। बुधवार को उसकी मां हाजरा और पत्नी रानी जिला अस्पताल से दवाई लेने आईं थीं। हाजरा अस्पताल में मिली किसी परिचित महिला से बहू को संतान न होने का दुखड़ा रो रही थी।

आरोप है कि, इस बात को यहां मौजूद दो ठगों ने सुन लिया। कुछ देर बाद हाजरा बहू को अस्पताल में छोड़कर मेडिकल स्टोर से दवा लेने चली गई। यहां उसे दोनों ने रोक लिया और हाजरा से कहा कि वह बहू के संतान न होने से दुखी है, हाजरा ठगों की बातों में आ गई।
विज्ञापन


इसके बाद मेडिकल स्टोर से बिना दवा लिए अस्पताल से बहू को बुलाकर अपने साथ ले आई। यहां ठगों ने एसपी आफिस के सामने खाली पड़ी जमीन पर सास-बहू को आने को कहा। उनके पहुंचने पर बहू रानी के कानों से सोने के कुंडल उतरवाकर कागज की पुड़िया में बंद कर दिए। कुछ देर बाद उन्होंने पुड़िया रानी को थमा दी और बोले इसे 24 घंटे बाद खोलना, खुशखबरी जरूर मिलेगी।


इसके बाद दोनों ठग यहां से चंपत हो गए। रानी से रहा नहीं गया और उसने पुड़िया खोलकर देखी तो उसमें मिट्टी निकली। सास-बहू ने खुद को ठगे जाने के बाद रोना शुरू कर दिया तो भीड़ लग गई। लोगों ने हाजरा के साथ ठगों को कई जगह तलाश भी किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रानी ने बताया कि ठग तीन ग्राम के सोने के कुंडल ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर सास-बहू घर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें