फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर बढ़ाईं बसें

Tue, 10 Nov 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने दिवाली पर मुसाफिरों को बसों की किल्लत से बचाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके अलावा लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं। मुसाफिरों के लिए चौबीस घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। बसों का संचालन बनाए रखने के लिए अवकाश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


दिवाली के मद्देनजर दूर दराज रहने वाले लोग घर लौटने लगे हैं। इसको लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन नगर ने अपनी कवायद तेज कर दी है। सबसे ज्यादा यात्रियों के दिल्ली रूट पर रहने के मद्देनजर निगम ने इस रूट पर बसें बढ़ा दी हैं।

इसके लिए डिपो की सभी बसों को ऑनरोड कर दिया गया है। अमरोहा डिपो से सीधे दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। वहीं दिल्ली-रामनगर मार्ग पर दस बसें, दिल्ली-कालागढ़ मार्ग पर पंद्रह बस भी संचालित की गई है। लोकल मार्गों पर भी बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं। डिपो में बस पहुंचते ही रवाना कर दी जाएंगी। चौबीस घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


बसों के संचालन के लिए अवकाश पर रोक
अमरोहा। परिवहन निगम ने त्योहार पर बसों का संचालन सुचारू रखने के लिए चालक-परिचालक, वर्कशॉपकर्मी, टीआई समेत स्टाफ के अवकाश पर रोक लगा दी है। इमरजेंसी अवकाश को छोड़कर अन्य किसी भी सूरत में अवकाश नहीं दिया जाएगा। क्योंकि चालक-परिचालकों के अवकाश पर रहने से बसों का संचालन लड़खड़ा सकता है।

भैया दूज पर भी बेहतर सेवा का दावा
अमरोहा। परिवहन निगम ने भैया दूज पर बहनों के लिए बेहतर बस सेवा मुहैया कराने का दावा किया है। निगम के अफसरों का कहना है कि, बारह नवंबर से 14 नवंबर तक चौबीस घंटे बस सेवा मुहैया कराई जाएगी।

आय का ग्राफ बढ़ने के लिए सभी बस स्टॉपेज पर गाड़ी रोकनी होगी, जहां भी सवारी मिलेगी, बस रोककर सवारियों को बैठाने के लिए चालक-परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं। राजस्व की चोरी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें