सांस्कृतिक समाज संस्था की ओर से श्री राधे बिहारी गार्डन में लगाए गए दिवाली मेले में बच्चों ने जमकर धमाल किया। इस दौरान डांस और मौजमस्ती के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। लकी ड्रा, यंग और ओल्ड कपल डांस के साथ ही खरीदारी का लुत्फ उठाया गया।
जोया रोड स्थिति श्री राधे बिहारी गार्डन में बृहस्पतिवार की शाम से शुरू हुए दिवाली मेले में स्टाइलिस आइटम की जमकर खरीदारी की गई। महिलाओं के कंगन और स्टाइलिस कपड़े भी यहां स्टाल में लगाए गए।
खानपान के व्यंजनों के साथ ही डांस के लिए डीजे भी लगाया गया। सबसे पहले बच्चों ने डांस किया। बाद में बुजुर्ग भी मस्ती में सराबोर हो गए। लकी ड्रा में माइक्रोवेव ओवन, वैक्यूम क्लीनर, ब्लैंकेट आदि पुरस्कार दिए गए।
बेस्ट क्रैकर शो, सोलो एंड डस्ट सांग सिंगिंग और मिमिक्री शो भी किया गया। बच्चों ने आतिशबाजी भी की। कार्यक्रम में चेयरपर्सन गिरीश अग्रवाल, अध्यक्ष विमल टंडन, अश्वनी खुराना, दीपक अरोरा आदि मौजूद रहे।
हार्स राइडिंग था आकर्षण
दीवाली मेले में हार्स राइडिंग शो विशेष आकर्षण था। हार्स राइडिंग कर बच्चों ने मौजमस्ती की। राधे बिहारी गार्डन के ग्राउंड में घुड़सवारी का लुत्फ लेने में बड़े भी नहीं चूके।