फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं को नहलाने गया किसान नहर में डूबा, मचा कोहराम

Sat, 10 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पशुओं को नहलाने गया एक किसान शनिवार को नहर में डूब गया। गांव के युवाओं ने नहर में उतर कर उसकी तलाश की लेकिन देर शाम तक कामयाबी नहीं मिली। घटना थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर की है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना से पूछताछ की है।
विज्ञापन



गांव पपसरा खादर निवासी 65 वर्षीय किसान अलीशेर पुत्र गरीबा शनिवार सुबह 10 बजे पशुओं को नहलाने के लिए नहर पर गया था। करीब साढ़े दस बजे पशुओं को नहलाते समय अलीशेर भी नहर में उतर गया। इसी दौरान वह डूबने लगा, पास ही खेत में धान काट रही गांव की महिला गुलशन जहां ने शोर मचाया और अन्य लोगों ने गांव में पहुंच कर मस्जिद से एलान कराया।

इसके बाद परिजन और ग्रामीण पहुंचे, मगर अलीशेर का पता नहीं लगा। कुछ युवकों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक जहां नहर गंगा में मिलती है वहां तक तलाश किया, लेकिन देर शाम तक अलीशेर का पता नहीं लग सका। किसान की पत्नी जैतून रो-रोकर बदहवास है। बेटे माजिद, फारुख, आसिफ, फरमुद्दीन और बेटी शबनम का रो-रोकर बुराहाल है। बड़े बेटे माजिद ने प्रशासन से गोताखोरों को बुला कर तलाश कराने की मांग की है।
विज्ञापन



मदद को आगे आये युवा
गजरौला। नहर में अलीशेर के डूबने की खबर पर नहर किनारे पूरा गांव ही उमड़ पड़ा। तत्काल अलीशेर को तलाश करने के लिए गांव के कुछ युवाओं ने साहस दिखाया। गांव के खलील, यूसुफ, शाहरुख, इन्त्याज अली, अनीस, अकरम, आकिल, वसीम, तालिया, गुड्डू, राशिद आदि ने नहर में उतर कर करीब डेढ़ किलोमीटर के एरिया को खंगाल दिया। लेकिन इनका साहस भी काम नहीं आया। देर शाम तक अलीशेर नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें