फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूढ़े बाबू की जात लगाने उमड़े श्रद्धालु

Thu, 11 Feb 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला बस्ती स्थित बूढ़े बाबू मंदिर और गांव बिजौरा में बुधवार को बूढ़े बाबू की जात लगाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र से आए श्रद्घालुओं ने परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। वहीं बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया और महिलाओं ने मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन


गांव बिजौरा में तालाब किनारे स्थित बूढ़े बाबू मंदिर परिसर में विशाल मेला लगा। ग्रामीण अंचलों से ट्रैक्टर-ट्रालियों से भर कर आए लोगों ने जात लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तालाब में मुंह, हाथ धोकर चर्म रोग से निजात पाने के लिए प्रार्थना की। मान्यता है कि बूढ़े बाबू की पूूजा के बाद तालाब के पानी से मुंह हाथ धोने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं।

उधर, मेले में बच्चों ने खिलौने खरीदे। झूले और  चाट पकौड़ी की दुकानों पर युवाओं व महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं  ने सौंदर्य प्रशाधन की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। उधर, मोहल्ला बस्ती स्थित बूढ़े बाबू मंदिर पर भी मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें