फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी हार गए तो वापस मांगने लगे रकम

Mon, 21 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चुनाव निपट गए हैं, अब हारे हुए प्रत्याशियों के खौफ से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। चुनाव के दौरान जो रुपया और लौंग पायजेब बांटे थे वो वापस मांग रहे हैं।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे के दो गांवों में आजकल हारे हुए ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए बांटे गए उपहार और रुपए वापस मांगने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे हैं।

रुपए और उपहार में बांटी गई लौंग और पायजेब वापस नहीं देने पर अंजाम खराब होने की चेतावनी भी दे रहे हैं। इन हारे हुए प्रत्याशियों के डर के मारे ग्रामीण न पुलिस में शिकायत कर रहे हैं और न इनका विरोध ही कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


बूथवार वोट देने की लिस्ट भी लिए घूम रहे हैं। कह रहे हैं कि किस घर से किसने वोट दिया है यह सब सूची हमारे पास है। वोट न देने वालों को धमकाने से गांवों में माहौल तनावपूर्ण बनता जा रहा है।

स्थानीय पुलिस भी इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसी किसी ग्रामीण ने अभी तक शिकायत नहीं की है, यदि कोई मामला सामने आया तो दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें