फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथा चरण: क्षेत्र को चार जोन और 28 सेक्टरों में बांटा

Mon, 07 Dec 2015 12:20 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण में गजरौला और धनौरा ब्लाक क्षेत्र में नौ दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने चुनाव की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। गजरौला ब्लाक क्षेत्र में 84 ग्राम पंचायत और धनौरा ब्लाक क्षेत्र में 89 ग्राम पंचायतों में वोट पड़ेंगे। मतदान को शांतिपूूर्ण कराने को क्षेत्र को चार जोन और 28 सेक्टरों में बांट दिया गया है।
विज्ञापन


 इसमें गजरौला ब्लाक क्षेत्र को दो जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है। जबकि धनौरा ब्लाक क्षेत्र को भी दो जोन और 14 सेक्टरों में बांटा गया है। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए बूथों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है।

इन बूथों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में मतदान होगा। साथ ही मतदान की हलचल कैमरे में कैद होगी। तीन दर्जन से अधिक बूथों पर मतदान की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा सभी बूथों पर स्थानीय पुलिस बल और पीएसी के जवान मुस्तैद रहेंगे। आयोग मतदान से पलपल अपडेट रहेगा।
विज्ञापन



मतदान कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। क्षेत्र का चार जोन और 28 सेक्टरों में बांटा गया है। बूथों को श्रेणी में बांटा गया है।  महमूद आलम अंसारी,अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें