फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोटिंग को लेकर मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग

Sun, 06 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुरा कलां निवासी गुरमीत सिंह का बेटा अगमदीप शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे वोटर आईडी लेकर मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए गया था। आरोप है कि बूथ के बाहर दीक्षित नाम के किसी एजेंट उसे रोक लिया और आईडी को फर्जी बताकर वोट नहीं डालने दिया।
विज्ञापन


इस पर अगरदीप के पिता भी वहां आ गए और दोनों पक्षों में जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई। हंगामा होने पर एजेंट के परिजन भी मौके पर आ गए और हंगामा करने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें यहां से खदेड़ तो एक आरोपी ने मतदान केंद्र से करीब सौ मीटर दूर जाकर तमंचे से दहशत फैलाने के लिए दो फायर किए।

सूचना पर एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। फोर्स ने मतदान केंद्र के ईद-गिर्द खड़ी भीड़ को डंडे फटकार कर खदेड़ दिया। एसओ अशोक सोलंकी ने बताया कि फायरिंग जैसी कोई घटना गांव में नहीं हुई है। गांव के हरचरन की बेटी मनदीप कौर का जन्मदिन था और परिजनों ने पटाखे छोड़े थे। पुलिस जले हुए पटाखों को साथ ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें