उसके स्थान पर अन्य पीठासीन अधिकारी की तैनाती करते हुए मतदान संपन्न कराया
गया। पीठासीन अधिकारी को सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि दाउद सराय मतदान केंद्र पर भूपेंद्र
सिंह को पीठासीन अधिकारी बनया गया था।
वह धनौरा ब्लाक क्षेत्र में शिक्षक
के पद पर तैनात है। मतदान से पूर्व पीठासीन अधिकारी भूपेंद्र के शराब पीने
की सूचना फोन पर प्राप्त हुई थी। उसकी भूमिका संदिग्ध मानते हुए मतदान
ड्यूटी से हटाते हुए अन्य पीठासीन अधिकारी को तैनात कर दाउद सराय में मतदान
संपन्न कराया गया। उक्त पीठासीन अधिकारी भूपेंद्र को सस्पेंड किया जाएगा।