फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपत्र लिए बगैर ही पहुंच गए मतदान केंद्र, हंगामा

Sun, 29 Nov 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
पोलिंग पार्टी की लापरवाही शनिवार को उजागर हो गई। गांव रूद्रपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद के बैलेट पेपर लिए बगैर ही कर्मचारियों के पहुंचने से हंगामा हो गया।
विज्ञापन


सदस्य पद के लिए मतदाताओं की ओर से वोट न दे पाने की जानकारी बाहर आई तो समर्थक आक्रोशित हो गए। इस पर मामला अधिकारियों तक पहुंचा। शिकायत के तीन घंटे बाद बैलेट पेपर मतदान केंद्र पर मंगाया गया। 


ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूद्रपुर में वार्ड दस से ग्राम पंचायत सदस्य पद के योगेंद्र और रामपाल चुनाव लड़ रहे है। योगेंद्र का चुनाव चिह्न आम और रामपाल का ओखली था। शनिवार को जब मतदान शुरू हुआ तो इनके बैलेट पेपर ही बूथ पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इससे मतदाता परेशान रहे। इसकी जानकारी पर समर्थकों ने हंगामा कर दिया। बाद में शिकायत पर अधिकारियों ने आनन-फानन में बैलेट पेपर मंगाया। इस दौरान करीब तीन घंटे का समय लग गया।

इस संबंध में एसडीएम अशोक मौर्य का कहना है कि अगर ऐसा मामला है तो पीठासीन अधिकारी की गलती है कि उसने अपनी चुनाव सामग्री की जांच क्यों नहीं की। इस पूरे मामले को दिखवाया जाएगा और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें