फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में चालीस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 03 Nov 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव की मतगणना संपन्न होने के बाद सोमवार को देर शाम नतीजे घोषित किए गए। कुल 693 सीटों में से 692 सीटों का परिणाम घोषित हो चुका है, जबकि जोया ब्लाक की एक सीट का परिणाम अभी रुका हुआ है।
विज्ञापन


दूसरी ओर चालीस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। जीतने वाले प्रत्याशियों को मतगणना स्थल पर प्रमाण पत्र जारी किए गए। जोया की एक सीट पर दो प्रत्याशी बराबरी पर रहे। यहां गोली डालकर परिणाम घोषित किया गया।

जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य की 693 सीटें हैं। इन सीटों पर अपना भाग्य अजमाने के लिए 2886 प्रत्याशी मैदान में थे, सोमवार सुबह तक चली मतगणना के बाद रात साढ़े आठ बजे तक 692 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आयोग की वेबसाइट पर भी नतीजे अपलोड कर दिए गए हैं, जबकि एक सीट का परिणाम रात्रि आठ बजे तक घोषित नहीं हो सका।
विज्ञापन


इसमें से चालीस प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिसमें अमरोहा ब्लाक में छह, गजरौला ब्लाक में चार, गंगेश्वरी में ब्लाक में पांच, धनौरा ब्लाक में आठ, हसनपुर ब्लाक में चार, जोया ब्लाक में दस प्रत्याशी शामिल हैं।

जीतने वाले प्रत्याशियों को मतगणना स्थल पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए। उधर, जोया ब्लाक में एक सीट पर दो प्रत्याशी बराबार मत पाने पर गोली डालकर जीत तय की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें