फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने भाजपा का टेंट उखाड़ा, लाठियां भांजीं

Sat, 03 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नौगावां सादात क्षेत्र के जमनाखास गांव में एक निजी कार्यक्रम को लगाया जा रहा टेंट पुलिस ने उखाड़ फेंका और कार्यकर्ताओं को लाठियां भांजकर खदेड़ दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने चुनाव आयोग को शिकायत भेजकर पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम जमनाखास में एक निजी कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया था। इसी बीच सूचना पर नौगावां सादात थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना किसी से पूछताछ के टेंट को उखाड़ फेंका। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को लाठियां चलाकर खदेड़ दिया। आरोप है कि कई कार्यकर्ताओं के चोटें आईं हैं।


इसकी सूचना पार्टी जिलाध्यक्ष को दी गई। जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने बताया कि कार्यकर्ता उनका जन्मदिन मनाने के लिए टेंट लगाकर कार्यक्रम करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने निजी कार्यक्रम को तहस नहस कर दिया और कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा, कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी ने बताया कि निर्वाचन आयोग से शिकायत की गई है कि नौगावां पुलिस पक्षपात कर रही है। सत्ताधारी नेताओं के दबाव में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव में प्रचार भी नहीं करने दिया जा रहा है। उन्होंने नौगावां थानाध्यक्ष को हटाने की मांग की है। उधर नौगावां पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति चुनाव प्रचार के लिए टेंट लगाया गया था जिसमें भाजपा के बैनर लगे थे। इसे उखड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें