फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेनू जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 05 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अमराेहा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह की पुत्रवधू रेनू चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने रेनू चौधरी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए जीत का प्रमाणपत्र जारी किया। रेनू चौधरी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर सपाई और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने रेनू चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उतारा था। उनकी जीत से पार्टी को कामयाबी मिली है। एक जनवरी को रेनू चौधरी ने सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया था।

सत्ता की हनक के चलते किसी अन्य प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। एक जनवरी को ही रेनू चौधरी के निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय हो गया था। सिर्फ प्रमाण पत्र मिलने की औपचाकिरता पूर्ण होनी बाकी रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने रेनू चौधरी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र जारी किया। जिला अध्यक्ष पद पर रेनू चौधरी की ताजपोशी हुई। समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

काफी संख्या में सपाई और समर्थक उनके साथ कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। उनकी जीत पर सभी ने हर्ष जताया है। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री रेनू चौधरी, पंकज चौधरी, अशरफ, सुरेश कुमार यादव, मौजूद रहे।

क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता
अमरोहा। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता होगा। मानक और गुुणवत्ता के आधार पर विकास और निर्माण कार्य कराए जाएंगे। जिला पंचायत को घाटे से उभारा जाएगा। तिगरी गंगा मेला के स्वरूप में बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें