फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटकी डांस पर बजी तालियां

Sat, 21 Nov 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। छात्राओं ने सिर पर मटकी रखकर डांस किया तो लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। उधर, छात्रों ने तरह-तरह के एवं कठिन करतब दिखाकर हैरत में डाल दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मनाए गए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रार्थना से किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी। सिर पर मटकी लेकर छात्राओं ने बेहतरीन एवं आकर्षक डांस कर मन मोह लिया।

मौजूद लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए। इसके बाद छात्रों ने तरह-तरह के योग एवं हैरतंगेज करतब दिखाए। छत के कुंडे में बंधी रस्सी से शरीर को बांधकर करतब दिखाना तथा नीचे से साथी को ऊपर उठाना, पैरों के तलुओं पर जलता दीया रखकर गजब की प्रस्तुति से मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


छात्रों के हैरतंगेज करतब देेख लोग झूम उठे। वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के बीच छिपी प्रतिभा उजागर होती है।

सम्मानित अतिथि फादर जेसू अमृतम व बरनार्ड डेनियल ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जमकर सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान फादर बिनू, मैलेविन, जान, रूजवल्ट आदि स्टाफ मौजूद रहा। स्कूल प्रबंधक फादर सहायदास ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें