फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के डंक से जिले में दो लोगों की मौत, मचा कोहराम

Thu, 08 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू के डंक ने बुधवार को जिले के छात्र समेत दो लोगों की जान ले ली। इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे डेंगू होने की बात कही थी। 
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला मायापुरी निवासी लाल सिंह पुत्र गोविंद सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले लाल सिंह को तेज बुखार आया था। इसके बाद उसे स्थानीय नर्सिंग होम से मुरादाबाद के निजी नर्सिंग होम ले गए। यहां खून की जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई।

दो दिन तक सुधार नहीं हुआ तो मेरठ ले गए। यहां भी हालत में सुधार नहीं हो सका। इससे मंगलवार को परिजन लाल सिंह को घर ले आए। बुधवार सुबह पांच बजे जब परिजन उठे तो लाल सिंह दम तोड़ चुका था। उसकी पत्नी रामवती का रो-रोकर बुराहाल है। लाल सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा बड़ी बेटी 25 वर्षीय नीलम, छोटी बेटी राधा (18) और बेटा सौरभ (17) हैं।
विज्ञापन


नीलम की शादी हो चुकी है, लाल सिंह राधा के हाथ पीले करने के लिए रिश्ता ढूंढ़ रहा था, मगर उसकी हसरत अधूरी रह गई। उधर, आदमपुर निवासी बीए प्रथम वर्ष का छात्र शब्बू (22)पुत्र सहीद को पंद्रह दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने पहले तो गांव में ही उपचार कराया, लेकिन हालत खराब होने पर मंगलवार को मुरादाबाद में एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

जहां छात्र ने बुधवार को दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि जांच के बाद चिकित्सक ने डेंगू होने की बात कही थी। उसके खून में प्लेटलेट्स की संख्या निर्धारित संख्या से कम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें