फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से राजमिस्त्री समेत दो की मौत

Mon, 25 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद से काम कर घर लौट रहा राजमिस्त्री शराब के नशे की हालत में नाली में गिर गया। रात तीन बजकर दस मिनट पर पुलिस ने देखा, तब तक देर हो चुकी थी। कई घंटे ठंड में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जबकि विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। इधर, क्षेत्र की एक महिला की और ठंड से मौत हो गई।

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर जिवाई निवासी राजवीर (42) पुत्र सूखाराम राजमिस्त्री था। शनिवार रात वह मुरादाबाद से काम करके घर आ रहा था। बताते हैं कि राजवीर ने रास्ते में गांव के ही राजवीर पुत्र हरिदास, भोलू पुत्र महेश व सोनू पुत्र नन्हे के साथ शराब पी थी।
विज्ञापन


गांव पहुंचकर सभी अपने-अपने घरों को चले गए। अधिक शराब पीने के कारण राजमिस्त्री लड़खड़ाकर चल रहा था और एक नाली में गिर गया। रात करीब तीन बजकर दस मिनट पर गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों की उस पर नजर पड़ी। इसके बाद उसे देखा, मगर राजवीर का शरीर ठंड के कारण बुरी तरह ऐंठ चुका था और उसकी मौत हो गई थी।

इस पर पुलिस ने जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित रख लिया है। मृतक के नौ बच्चे हैं। चार बेटियों में सबसे बड़ी 17 वर्ष की है और सबसे छोटे बेटे की उम्र डेढ़ वर्ष है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल था।

इधर, डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखूपुरा गुर्जर निवासी निवासी नूर मोहम्मद मजदूर है। शनिवार की रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी अंजुम (35) को अचानक ठंड लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे डाक्टर के पास लेकर जा ही रहे थे कि महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। मृतका की तीन बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें