मोहल्ला सुल्तान नगर निवासी चंद्रप्रकाश के 11 वर्षीय बेटे बिटटू की
मौत हुई है। मौके पर मिले परिजनों ने बताया कि बिटटू को बुधवार को बुखार
आया था। पास के ही चिकित्सक से उसका इलाज चल रहा था। उसी शुक्रवार की दोपहर
अचानक बिटटू की हालत बिगड़ गई। दिमाग में बुखार चढ़ने से बिटटू बेसुध हो
गया। आनन-फानन में शाम साढ़े चार बजे करीब बिटटू को अस्पताल ले गए। जहां
रास्ते में ही बिटटू ने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां व
पिता का रो-रोकर बुराहाल है। आनन-फानन में परिजनों ने बृजघाट पर अंतिम
संस्कार भी कर दिया है।