फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

Sun, 24 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के नेशनल हाइवे पर स्थित गांव सुल्तानठेर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मनमोह लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना के साथ-साथ देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्रों की टॉप टेन सूची में शामिल 50 बच्चों को कंबल का वितरण किया।

साथ ही खेल प्रतियोगिता में विजयी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। इंचार्ज अध्यापक चंद्रपाल सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह व पूर्व बीआरसी कृपाल सिंह ने की।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापक राघवेंद्र सिंह समेत जयवीर सिंह, पंकज आर्य, महीपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, सरिता सिंह, अब्दुल सलाम, पदमा शर्मा, पुरजीत सिंह, देवराज, ग्रीन चंद्र, कामेंद्र सिंह, कमल शर्मा, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन जयप्रकाश ने किया।

उधर, आदर्श बाल विकास जूनियर हाईस्कूल मोहल्ला विजय नगर में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। प्रबंधक अकबर अली ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

हेमलता शमा्र, निशा सैफी, अफसाना सैफी, सदफ, साइमा, आजम मेवाती, नूर निशा, लवली ने विचार रखे। अमीना, रोशन, अजमी मेवाती, शाहीन परवीन, शाहबुद्दीन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें