मुख्य अतिथि जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने रविवार को कार्यक्रम को संबोधित
करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी आधुनिकता के बहाव में बहकर अपना भविष्य
बर्बाद कर रही है। हमें उन्हें अपने देश की सभ्यता व संस्कृति से परिचित
करना चाहिए। सीबीएसई देहरादून जोन के सचिव एवं विशेष अतिथि रनवीर सिंह सहा
ने कहा कि बच्चों को हर परीक्षा प्रतियोगी परीक्षा की तरह देनी चाहिए।
आज
के प्रतियोगिता भरे युग में हर पल सजग व सर्तक रहना चाहिए। समय रूचि के
अनुसार अपना केरियर बनाएं। विद्यालय के चेयरमैन आदित्य प्रकाश तिवारी ने
विद्यालय की प्रगति पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या अनुराधा ने विद्यालय की
वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय प्रबंधक डा. गिरीश बंसल ने बच्चों
से आह्ववान किया कि वे जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कुछ ऐसा करें
जिससे उनका व देश का नाम रोशन हो।
उन्होंने विद्यालय की 25 वीं सालगिरह के
अवसर पर अध्यापक, अभिभावक, स्टाफ और विद्यालय में प्रथम पंजीकरण कराने वाले
छात्र चित्रक बंसल को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक,
रंगारंग व देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए समा बांधा। सभी
का मनमोह लिया।
यहां, सीडीओ शिव कुमार मिश्र, एसडीएम नईम, एमएलसी जयपाल
सिंह व्यस्त, अपर जिला जज हाथरस राजकुमार बंसल, एडीजे अरविंद कुमार सिंह,
सिविल जज सुभाष सिंह, सिविल जज हसनपुर एसपी सिंह, उर्मिला गर्ग, दर्पण बंसल
समेत विद्यालय स्टाफ आदि मौजूद रहे।